IPL 2025 में मुंबई इंडियंस का कप्तान कौन होगा? इन तीन खिलाड़ियों में से एक को मिलेगी जिम्मेदारी

IPL 2025 Mumbai Indians New Captain: आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस ने नया कप्तान बनाने के लिए फैसला कर लिया है। मुंबई का नया कप्तान बनने की होड़ में 3 खिलाड़ी बने हुए है और इनमें से एक को कप्तानी सौंपी जा सकती है।

ipl 2025 mein mumbai indians ka captain kaun hoga
ipl 2025 mein mumbai indians ka captain kaun hoga

मुंबई इंडियंस

आईपीएल के इतिहास की सबसे धाकड़ टीम मुंबई इंडियंस पिछले कुछ सीजन से लगातार फ्लॉप चल रही है। मुंबई इंडियंस ने चैंपियन बनने के लिए अपना कप्तान भी बदल डाला है, लेकिन उसके बाद भी वह खिताब जितने में नाकाम रही। हालांकि मुंबई इंडियंस सबसे ज्यादा 5 बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है, लेकिन उससे आगे नहीं बढ़ पा रही है।

पिछले सीजन में मुंबई ने नए कप्तान के साथ ट्रॉफी जीतने का सपना देखा था, लेकिन वो भी अधूरा रह गया था। अब मुंबई IPL 2025 में ये गलती दोबारा नहीं दोहराना चाहती है, इसलिए उसने नए कप्तान के लिए तीन नाम फाइनल किए है और इनमे से एक को जिम्मेदारी सौंप सकती है।

IPL 2025 में मुंबई इंडियंस का कप्तान कौन होगा

पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालने वाले हार्दिक पांड्या IPL 2025 में कप्तान बनने की दौड़ से बाहर हो चुके है। हार्दिक(Hardik Pandya) आईपीएल के पिछले सीजन में मुंबई(Mumbai Indians) को प्लेऑफ में भी नहीं पहुंचा पाए थे। अब मुंबई फिर से रोहित शर्मा पर भरोसा जताने जा रही है और साथ में सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह भी दौड़ में बने हुए है। रोहित शर्मा(Rohit Sharma) फिलहाल वनडे और टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान है सूर्यकुमार यादव को टी20 की कमान सौंपी गई है।

इन तीनों खिलाड़ियों में से एक को मिलेगी जिम्मेदारी

अगर रोहित शर्मा की बात करें तो वें टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके है और उन्हें टी20 में कप्तानी किए हुए काफी समय हो गया है। इसलिए मुंबई इंडियंस रोहित की इस बार भी कप्तानी नहीं सौंप सकती है। वहीं जसप्रीत बुमराह ने रोहित की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कप्तानी संभाली है और मैच भी जिताए है।

मगर मुंबई इंडियंस चाहती है की बुमराह(Jasprit Bumrah) पर ज्यादा दबाव नहीं डाला जाए और उन्हें गेंदबाजी पर ही फोकस करने देना चाहिए। इसलिए मुंबई इंडियंस IPL 2025 में सूर्यकुमार यादव को कप्तानी(Mumbai Indians New Captain) सौंप सकती है और उन्हें अब कप्तानी करने का अनुभव भी हो चुका है।

Read Also- IPL 2025: श्रेयस अय्यर के जाने के बाद कौन होगा KKR का नया कप्तान, सामने आए ये 3 बड़े नाम

Parmjeet

मेरा नाम परमजीत है और में इस वेबसाइट का मालिक हूँ। मैंने इस वेबसाइट को लोगों तक सभी खबर पहुंचाने के लिए बनाया है। इसके अलावा में सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहता हूँ और पिछले 2 साल से ब्लॉग भी लिख रहा हूँ, क्योंकि मुझे वायरल और ट्रेंडिंग खबरों को जानने में बहुत दिलचस्पी रहती है, इसलिए में इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक सबसे पहले यह खबरें पहुंचाने की कोशिश करता हूँ।

1 thought on “IPL 2025 में मुंबई इंडियंस का कप्तान कौन होगा? इन तीन खिलाड़ियों में से एक को मिलेगी जिम्मेदारी”

Leave a Comment